Skip to content

BugNews

Gk & Current Affairs for Exams

  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • इतिहास
  • भूगोल
  • राजव्यवस्था
  • अर्थशास्त्र
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • महत्वपूर्ण
    • Privacy Policy
    • about us
    • contact us
    • terms and conditions
लावा और मैग्मा के बीच अंतर

लावा और मैग्मा के बीच अंतर [Magma and Lava]

Posted on April 26, 2022April 26, 2022 By exmbug
भूगोल

भूगोल में अक्सर ज्वालामुखियों का जिक्र आता है। ज्वालामुखी पृथ्वी की आंतरिक हलचलों का परिणाम है जिसके कारण धरातल पर कर परिवर्तन आते है। लावा और मैग्मा ज्वालामुखी गतिविधियों से सम्बंधित है। मैग्मा और लावा अपनी रासायनिक संरचना में काफी समान हैं। परीक्षाओ में अक्सर विद्यार्थी इन दोनों शब्दों में ठीक से अंतर नहीं कर पाते है। यहाँ नीचे मैग्मा और लावा में अंतर और समानता सरल ढंग से बताई हुई है।

मैग्मा क्या है ?

मैग्मा (Magma) पिघली हुई चट्टान है जो पृथ्वी की सतह के नीचे स्थित होती है। यह पृथ्वी की सतह के ठीक नीचे पाया है और यह बाहरी दिशा में गति करता है। मैग्मा घटक एल्यूमीनियम, पोटेशियम, ऑक्सीजन, कैल्शियम, सोडियम, सिलिकॉन, मैग्नीशियम, लोहा और मैंगनीज हैं। इसमें कई अन्य छोटी मात्रा में तत्व भी होते हैं। जब मैग्मा जम जाता है तो इसमें कई खनिजों के क्रिस्टल होते हैं।

मैग्मा क्या है ?, लावा और मैग्मा के बीच अंतर,लावा क्या है ?
जब मैग्मा सतह से बाहर आ जाता है तो उसे लावा बोला जाता है

पृथ्वी की सतह के अंदर मैग्मा में संवहनीय तरंगे उत्पन्न हो जाती है जिसके कारण चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न हो जाता है। यह पृथ्वी के कोर में सबसे ज्यादा प्रभावी होता है क्योंकि वह लौह और निकल तत्वों का जमावड़ा होता है।

लावा क्या है ?

लाल गर्म चट्टानी तरल जो पृथ्वी की सतहों के छिद्रों से बहता हुआ बाहर आता है, लावा (Lava) है। इसके घटक क्रिस्टल हैं, साथ ही चट्टानों के अवशेष और तरलीकृत गैसें हैं।

लावा (Lava) तरल, बुलबुले और क्रिस्टल से बना होता है। इसमें कैल्शियम, सोडियम, सिलिकॉन, फास्फोरस, मैंगनीज और पोटेशियम जैसे खनिज होते हैं। इसमें कई अन्य तत्व भी शामिल हैं। अत्यधिक द्रवीकृत लावा विस्फोट के बिंदु तक दबाव बना सकता है। लाल गर्म बहते लावा की चमक 800-1300 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान के कारण होती है।

इसका अर्थ है की जब पिघली हुई चट्टानें पृथ्वी की सतह से नीचे होती है तो उसे मैग्मा बोला जाता है लेकिन जब मैग्मा सतह से बाहर आ जाता है तो उसे लावा बोला जाता है। दोनों का रासायनिक और भौतिक संगठन एक सा होता है।

यह आर्टिकल आधिकारिक स्त्रोत जैसे प्रमाणित पुस्तके, विशेषज्ञ नोट्स आदि से बनाया गया है। निश्चित रूप से यह सिविल सेवा परीक्षाओ और अन्य परीक्षाओ के लिए उपयोगी है।

Share and follow

अगर यह आर्टिकल आपको उपयोगी लगा तो इसे शेयर करना न भूले और नीचे दिए लिंक पर फॉलो भी करे

Follow me
Indian freedom movements in chronological order

Indian National Movement – Main Chronological Events

राजस्थान का एकीकरण (Unification of Rajasthan)

isotope of Hydrogen

Isotopes of Hydrogen and its uses

haripura adhiveshan 1938

हरिपुरा अधिवेशन, 1938 -QnAs

test series rajasthan

राजस्थान की कला और संस्कृति : संक्षेप में

saturn

Why is Saturn’s status as a giant planet in question ?

Post navigation

❮ Previous Post: चंद्रशेखर सीमा (Chandrashekhar limit) क्या है ?
Next Post: गांधार मूर्तिकला शैली (Gandhara Sculpture Style) ❯

You may also like

छठा सामूहिक विलोपन [Sixth Mass Extinction] [UPSC GS]
अंतरराष्ट्रीय
छठा सामूहिक विलोपन [Sixth Mass Extinction] [UPSC GS]
February 25, 2022
chota nagpura ka pathar in hindi upsc rpsc exams
भूगोल
छोटा नागपुर पठार [Chota Nagpur Plateau]
July 21, 2022
what is humidity, वर्षा (Precipitation) और आर्द्रता (Humidity) क्या होती है ?
भूगोल
वर्षा (Precipitation) और आर्द्रता (Humidity) क्या होती है ?
August 16, 2022
himalaya in hindi upsc rpsc
भूगोल
हिमालय (Himalaya) [UPSC GS]
March 20, 2022

Copyright © 2022 BugNews.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown