Skip to content

BugNews

Gk & Current Affairs for Exams

  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • इतिहास
  • भूगोल
  • राजव्यवस्था
  • अर्थशास्त्र
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • महत्वपूर्ण
    • Privacy Policy
    • about us
    • contact us
    • terms and conditions
italy ka ekikaran kaise hua

इटली का एकीकरण (1815-70) [Italy ka Ekikaran]

Posted on October 1, 2022January 2, 2023 By exmbug No Comments on इटली का एकीकरण (1815-70) [Italy ka Ekikaran]
इतिहास

यूरोप के इतिहास में 19वीं शताब्दी में इटली का एकीकरण (1815-17) एक बहुत ही महत्वपूर्ण तथा रोचक घटना थी क्योंकि यह एक ऐसा देश था जिसने प्राचीन काल में यूरोप के इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण राजनीतिक भूमिका निभाई थी और जहाँ यूरोप की एक बहुत ही वैभवशाली प्राचीन सभ्यता का विकास हुआ था, जिसे रोमन सभ्यता कहा जाता था। इतना ही नहीं इटली का महत्व यूरोप के धार्मिक, सामाजिक इतिहास में कभी भी कम न हुआ था क्योंकि पोप के धार्मिक कार्य का केंद्र रोम बन चुका था।

unification of italy, italy ka ekikaran, इटली का एकीकरण (1815-70) [Italy ka Ekikaran]
1810 ईस्वी का इटली

लेकिन इटली समय के साथ साथ राजनीतिक दृष्टि से अपना महत्व खोता गया और एक ऐसा प्रदेश बन कर रह गया कि 1815 में यूरोप के राजनीतिज्ञों (मेटरनिख ने) ने इटली को भौगोलिक अभ्यर्थी मात्र (Mere Geographical Expression) कहा। लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इटली की अपनी आंतरिक शक्ति थी, जिसमे ऐतिहासिक और सामाजिक शक्ति शामिल थी। इटली के धार्मिक और सामाजिक शक्ति का विरोध नेपोलियन बोनापार्ट से पहले कभी भी कोई देश नहीं कर सका था। अतः इटली का एकीकरण (Unification of Italy) का इतिहास का एक बहुत ही रोचक वृतांत है।

इटली का एकीकरण से पहले उसका भौगोलिक स्वरूप

भौगोलिक विभिन्नताओं से उपजी राजनीतिक प्रणालियाँ

यह देश प्राकृतिक आधार पर कई भागो में बंटा होने के कारण अनेक जातियों और वर्गों में विभाजित देश था। इस प्रकार राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विभिन्नता का एक प्रमुख कारण इटली की पर्वत मालाएं तथा जलवायु थी जिसने राजनीतिक रूप से भौगोलिक कारणों से इटली को बाँट दिया था। यह विवधताये आधुनिक राष्ट्र के लिए फायदेमंद होती लेकिन उन्नीसवी सदी में यह अनेक राजनीतिक प्रभुत्वों का टकराव क्षेत्र था। जिसमे पोप, राजा, सामंत आदि शामिल थे।

इटली का भौगोलिक स्वरूप

इटली यूरोप के दक्षिण में स्थित एक देश है। यूरोप के इस भाग को भूमध्यसागरीय खंड (Mediterranean) कहा जाता है। इसे नेपल्स पर्वत का दक्षिणी खंड भी माना जाता है। इटली का यूरोप से भी संबंध केवल उत्तर की ओर से है। इटली के तीनो ओर सागर है। इटली के पूर्व में एड्रिआटिक सागर, पश्चिम टिटेनियन सागर तथा जेनेवा की खाड़ी है। इटली के दक्षिण में ट्यूरेंटा की खाड़ी है और दूसरी ओर सिसली का द्वीप है तथा नेपल्स और सिसली के मध्य में मसीना का जलडमरुमध्य है। इटली के पश्चिम में उसका महत्वपूर्ण क्षेत्र है, सार्डिनिया, जो भूमध्य सागर का सबसे बड़ा द्वीप है।

इटली के तीन उत्तरी पड़ोसी देश है। उत्तर-पश्चिम में फ्रांस, उत्तर में स्थित स्विट्जरलैंड और उत्तर-पूर्व में वेनिशिया की ओर मिलता हुआ देश, ऑस्ट्रिया है। इस प्रकार इटली प्राकृतिक दृष्टि से कटा हुआ देश है और कई विभाजन खंडों में और जटिल हो गया था।

इटली का एकीकरण (1815-70) [Italy ka Ekikaran]
1494 ईस्वी का इटली

इस प्रकार, 1815 में इटली चार राजनीतिक भौगोलिक भागों में बंटा हुआ देश था, जो इस प्रकार था:

  • राजतंत्र के प्रभाव वाला उत्तरी इटली
  • विदेशी प्रशासन पो घाटी वाला इटली
  • पोप के प्रशासन वाला मध्य इटली
  • दक्षिणी इटली जिसमें नेपल्स और सिसली सम्मिलित था

इटली का एकीकरण से पहले हमे निम्न बातों को जान लेना चाहिए जिसने प्रभाव डाला:

  • फ़्रांसिसी क्रांति और नेपोलियन बोनापार्ट का इटली पर प्रभाव
  • वियना व्यवस्था
  • एकीकरण में बाधाऐ
  • 1815 के बाद इटली की आर्थिक दशा
  • इटली में राजतन्त्र की स्थिति
  • पोप के राज्य की स्थिति
  • कुलीन वर्ग का प्रभाव
  • पुनर्जागरण का प्रभाव

अगले खंड को पड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे (फ़्रांसिसी क्रांति और नेपोलियन का इटली के एकीकरण पर प्रभाव)

यह आर्टिकल आधिकारिक स्त्रोत जैसे प्रमाणित पुस्तके, विशेषज्ञ नोट्स आदि से बनाया गया है। निश्चित रूप से यह सिविल सेवा परीक्षाओ और अन्य परीक्षाओ के लिए उपयोगी है।

Share and follow

अगर यह आर्टिकल आपको उपयोगी लगा तो इसे शेयर करना न भूले और नीचे दिए लिंक पर फॉलो भी करे

Follow me
पुनर्जागरण क्या था और कारण [Renaissance kya / karan] [in Hindi / UPSC GK]

पुनर्जागरण क्या था और कारण [Renaissance kya / karan] [in Hindi / UPSC GK]

पुनर्जागरण (Renaissance) 14वी से 15वी शताब्दी के बीच एक सांस्कृतिक विकास या प्रगति को दर्शाता…

Read More
subsidiary-alliace

वेलेजली और सहायक संधि प्रणाली [Sahayak Sandhi] (Subsidiary Alliance)

इस लेख में वेलेजली और सहायक संधि प्रणाली [Sahayak Sandhi] के बारे में बताया गया…

Read More
formation of black hole

चंद्रशेखर सीमा (Chandrashekhar limit) क्या है ?

चंद्रशेखर लिमिट या सीमा (Chandrashekhar limit) एक स्थिर सफेद बौने तारे का अधिकतम द्रव्यमान है।…

Read More
india's new ramsar sites

भारत ने 5 नए रामसर स्थल (India’s New Ramsar Sites)

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा अंतर सरकारी संधि, रामसर संधि, के तहत पांच और भारतीय स्थलों…

Read More
फ्रांसीसी क्रांति के कारण [French revolution] [in Hindi] [UPSC GS]

फ्रांसीसी क्रांति के कारण [French revolution] [in Hindi] [UPSC GS]

फ्रांसीसी क्रांति (French revolution) 16वी सदी से चली आ रही उन घटनाओं का परिणाम थी…

Read More
bharat chodo andolan

भारत छोड़ो आंदोलन के कारण [Bharat Chodo Andolan]

क्रिप्स मिशन के वापस लौटने के उपरांत गांधीजी ने एक प्रस्ताव तैयार किया जिसमें अंग्रेजों…

Read More

Post navigation

❮ Previous Post: व्यपगत का सिद्धांत (Doctrine of lapse)
Next Post: फ़्रांसिसी क्रांति और नेपोलियन का इटली के एकीकरण पर प्रभाव ❯

You may also like

amurya rajya and saptnag sidhant in ancient india upsc gs in hindi best website for gk gs
भारत
कौटिल्य के सप्तांग राज्य की अवधारणा
September 1, 2022
bahadur shah jafar
इतिहास
1857 की क्रांति में बहादुर शाह जफर को क्यों चुना गया?
May 28, 2022
subsidiary-alliace
इतिहास
वेलेजली और सहायक संधि प्रणाली [Sahayak Sandhi] (Subsidiary Alliance)
August 9, 2022
मुजफ्फरपुर बमकांड : खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी
इतिहास
मुजफ्फरपुर बमकांड : खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी
December 31, 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2022 BugNews.

Theme: Oceanly News by ScriptsTown