देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती 3 जनवरी को मनाई जाती है। 3 जनवरी, 2024 सावित्री बाई फुले को 151वी जयंती मनाई गयी। उनका परिवार माली समुदाय से नाता रखता था। एक दलित परिवार में पैदा हुई सावित्री बाई फुले ने अपना जीवन सिर्फ लड़कियों को पढ़ाने और समाज को ऊपर उठाने में लगा दिया।
सावित्री बाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को सतारा (महाराष्ट्र ) के एक छोटे से गांव में हुआ था। 10 साल की उम्र में उनकी शादी ज्योतिबा फुले से कर दी गई थी। तब 13 वर्षीय ज्योतिबा फुले तीसरी कक्षा में थे।
सवित्री बाई को कथित निम्न जाति होने के कारण कथित उच्च जाति के लोग पढ़ाई-लिखाई के काबिल नहीं समझते थे। इसलिए ज्योतिबा फुले ने खुद सावित्री बाई को पढ़ना लिखना सिखाया।
ज्योतिबा घर में सबके सामने सिखाते तो समस्या हो जाती इसलिए ज्योतिबा ने तरीका निकाला। दोपहर को जब सावित्री खेतों में उनके लिए खाना लेकर आती तो वहीं बैठकर उन्हें पढ़ाते। उनके पति ज्योतिबा फुले एक दलित चिंतक और समाज सुधारक थे।
सवित्री बाई ने केवल 17 वर्ष की उम्र में ही लड़कियों को शिक्षित करना शुरू कर दिया था। इन्होने लड़कियों के लिए पहला स्कूल 1848 में खोला। सावित्रीबाई ने लड़कियों के लिए कुल 18 स्कूल खोलें।
यह स्कूल बाकी के स्कूलों से अलग थे क्योंकि यहां हिंदू ग्रंथ नहीं बल्कि गणित, विज्ञान, इतिहास और समाजशास्त्र जैसे विषय पढ़ाए जाते थे।
इन्होने निम्न जातियों की लड़कियों को शिक्षित करने के लिए विद्यालय खोले इसलिए उन्हें भारत की पहली महिला अध्यापिका कहां गया। 1897 में प्लेग महामारी की चपेट में भारत के कई हिस्से आ चुके थे। इस दौरान पीड़ितों की मदद के लिए सावित्री बाई फुले प्रभावित जगहों पर पीड़ितों की सहायता के लिए जाती थी।
पीड़ित बच्चों की देखभाल के दौरान सवित्री बाई भी प्ले के संक्रमण में आ गई और दस मार्च 1897 को रात 9:00 सावित्री बाई फुले नहीं अंतिम सांस ली।

Follow the Author
Ankita is a German scholar and loves to write. Users can follow Ankita on Instagram
Who was Maximilien Robespierre ?
During the French Revolution, Maximilien Robespierre was a famous figure who became one of the…
पुर्तगालियों का आगमन: व्यापार और नीतियां [UPSC GS]
औपनिवेशिक भारत की शुरुआत यूरोपीय देशों के महत्वाकांक्षा से शुरू होता है। इस समय सबसे…
क्या है आयरन डोम (What is Iron Dome) ?
आयरन डोम (Iron Dome) इजराइल की एक वायु रक्षा प्रणाली है। यह हवा में ही…
The Group of Seven (G7)
The Group of Seven (G7) is a global multinational organization formed in 1975. The G7…
Who was Mahsa Amini ?
The Iranian hijab movement emerged in response to severe Iranian regulations mandating women to wear…
आईयूसीएन (अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ) [IUCN kya hai] -UPSC-GK [hindi]
आईयूसीएन (अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ-IUCN) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो संधारणीय विकास के लिए काम…